हुसैनाबाद वार्ड को मिला नया वार्ड अध्यक्ष, कमाल हैदर को कांग्रेस ने सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

लखनऊ के हुसैनाबाद वार्ड में कमाल हैदर को शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ (उत्तरी) ने वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया। शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अमित श्रीवास्तव ‘त्यागी’ ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। इस अवसर पर उत्तर विधानसभा की प्रभारी किश्वर जहाँ मौजूद रहीं।

हुसैनाबाद वार्ड को मिला नया वार्ड अध्यक्ष, कमाल हैदर को सौंपी गई जिम्मेदारी

लखनऊ। शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ (उत्तरी) ने संगठन को वार्ड स्तर पर मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हुसैनाबाद वार्ड में कमाल हैदर को वार्ड अध्यक्ष मनोनीत किया है। उन्हें यह जिम्मेदारी शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ (उत्तरी) के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता अमित श्रीवास्तव ‘त्यागी’ द्वारा सौंपी गई।

मनोनयन के अवसर पर उत्तर विधानसभा शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ की प्रभारी किश्वर जहाँ की भी गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान कमाल हैदर को मनोनयन पत्र प्रदान किया गया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

वार्ड अध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने के बाद कमाल हैदर ने कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन वह पूरी ईमानदारी, निष्ठा और मेहनत के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि हुसैनाबाद वार्ड की जनता से जुड़े मुद्दों और समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाया जाएगा तथा जनहित के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

कमाल हैदर ने कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य वार्ड स्तर पर कांग्रेस संगठन को और अधिक मजबूत करना तथा आम जनता की आवाज को संगठन के माध्यम से मजबूती से उठाना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को साथ लेकर क्षेत्र में सक्रिय रूप से काम करने की बात कही।

उन्होंने अपने मनोनयन के लिए अमित श्रीवास्तव ‘त्यागी’, किश्वर जहाँ सहित शहर कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वह संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ जनता के बीच लगातार सक्रिय रहने का प्रयास करेंगे।

रिपोर्टर — सोनू हैदर

नव आवाज मंच हिन्दी दैनिक समाचार