हरदोई के बदहाल स्कूलों पर संजय सिंह का बड़ा बयान | अधिकारियों पर FIR की चेतावनी

हरदोई में आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने सरकारी स्कूलों की बदहाल व्यवस्था को लेकर सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए। प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि बदहाल सरकारी स्कूलों के वीडियो सामने आने पर संबंधित अधिकारियों के खिलाफ FIR कराई जाएगी। संजय सिंह ने स्कूलों में पढ़ाई, शिक्षकों की उपलब्धता, मिड-डे मील, साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाओं को लेकर सवाल उठाए। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग ने अपना पक्ष रखते हुए विद्यालय में शिक्षण कार्य, बच्चों की उपस्थिति, मिड-डे मील और स्वच्छता व्यवस्था सुचारु होने का दावा किया है। पूरी खबर और दोनों पक्षों की बात जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें। ???? नव आवाज मंच हिन्दी दैनिक समाचार पत्र आपका मंच, आपकी आवाज़ वीडियो पसंद आए तो Like, Share और Subscribe जरूर करें। #हरदोई #संजयसिंह #AAP #navaawaazmanch #आमआदमीपार्टी #सरकारीस्कूल #स्कूलव्यवस्था #उत्तरप्रदेश #नवआवाजमंच