पारा में भैंसों की नीलामी पर सियासी घमासान! सपा डेलिगेशन पहुंचा DM के दरबार, सौंपा ज्ञापन

ब्रेकिंग न्यूज़ | लखनऊ पारा क्षेत्र में भैंसों की जब्ती और प्रस्तावित नीलामी को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन ने जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर भैंसों की नीलामी पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा। सपा नेताओं ने नगर निगम और पुलिस की कार्रवाई का विरोध करते हुए प्रभावित पशुपालकों को राहत देने की मांग की। डेलिगेशन में विधायक रविदास मेहरोत्रा, नगर अध्यक्ष फाकिर सिद्दीकी और अनीस राजा समेत कई सपा नेता मौजूद रहे। डेलिगेशन ने प्रशासन से पूरे मामले की जांच कर उचित कार्रवाई और भैंसों की नीलामी रोकने की मांग की। पूरी खबर और मौके की तस्वीरें वीडियो में देखिए। रिपोर्टर: सोनू हैदर, लखनऊ नव आवाज मंच हिन्दी दैनिक समाचार पत्र #लखनऊ #पारा #समाजवादीपार्टी #सपा #भैंसोंकीनीलामी #रविदासमेहरोत्रा #डीएमलखनऊ #लखनऊन्यूज #नवआवाजमंच #BreakingNews #UPNews