औरैया में ₹14 हजार के चालान के विरोध में सड़क पर लेटा ई-रिक्शा चालक
औरैया के फफूंद चौराहे पर ₹14 हजार के चालान के विरोध में ई-रिक्शा चालक सड़क पर लेट गया। करीब आधे घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर चालक को समझाकर सड़क से हटाया और मामले में चालान की कार्रवाई की जांच का आश्वासन दिया।