तरबगंज में सपा का जोरदार प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी और बाढ़ के मुद्दे पर सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन

गोण्डा के तरबगंज में समाजवादी पार्टी ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा, बिजली और बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को लेकर पदयात्रा एवं प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की।

तरबगंज में सपा का जोरदार प्रदर्शन, महंगाई-बेरोजगारी और बाढ़ के मुद्दे पर सौंपा 8 सूत्रीय ज्ञापन

गोण्डा/तरबगंज, 08 सितम्बर 2026। मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र तरबगंज में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने आम जनता से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन प्रदर्शन एवं पदयात्रा निकाली। इस दौरान महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा व्यवस्था, बिजली समेत अन्य जनसमस्याओं के साथ बाढ़ पीड़ितों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी एकजुट होकर तरबगंज तहसील पहुंचे, जहां उपजिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को संबोधित 8 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन के माध्यम से सरकार का ध्यान क्षेत्रवासियों की विभिन्न समस्याओं की ओर आकर्षित कराते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की गई।

प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से गरीब और मध्यम वर्गीय परिवार आर्थिक संकट का सामना कर रहे हैं। वहीं बेरोजगारी के कारण नौजवान परेशान हैं। कार्यकर्ताओं ने शिक्षा व्यवस्था, बिजली व्यवस्था, भ्रष्टाचार तथा क्षेत्र की अन्य मूलभूत समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया।

बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्याओं को लेकर भी सपा कार्यकर्ताओं ने आवाज उठाई। उन्होंने मांग की कि बाढ़ पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत, खाद्यान्न, आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। पार्टी नेताओं का कहना है कि प्रभावित परिवारों को समय पर राहत और जरूरी सहायता उपलब्ध कराना प्रशासन एवं सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से जनता की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका शीघ्र और प्रभावी समाधान कराने की मांग की।

ज्ञापन प्रदर्शन एवं पदयात्रा में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता राम भजन चौबे, मनोज चौबे, विजय कुमार सिंह उर्फ टिंटू सिंह, विवेक सिंह बाबा, दिनेश यादव, कृष्ण नारायण तिवारी (के.टी. तिवारी) सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जनसमस्याओं के समाधान की मांग उठाई और कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार मजबूती के साथ उठाया जाता रहेगा।

रिपोर्टर: मदन लाल

नव आवाज मंच हिन्दी दैनिक समाचार पत्र